बड़ी खबर (उत्तराखंड) नंदादेवी महोत्सव की तैयारी को लेकर ज़िलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश…

उत्तराखंड : अगले महीने यानी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाईन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
गर्ब्याल ने मेला आयोजन समिति से कहा कि गत वर्ष की भांति नन्दा देवी महोसत्व की तैयारी करें। उन्होने कहा अभी मेला आयोजन में काफी समय है इसलिए मेले की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा एंव तैयारियां उस समय कोविड की परिस्थितियों एंव गाइडलाईन के अनुसार सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में तय की जायेंगी। प्रशासन मेला आयोजन समिति के साथ है आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा.
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..