


हल्द्वानी के भोलानाथ गार्डन निवासी की कार भीमताल में हादसे का शिकार होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस विभाग से प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12 मई 2023 को आशीष कार्की, पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की निवासी भोलेनाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या UK 04 AH 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे कि पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।

कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी, थाना मुक्तेश्वर अधिनस्थ पुलिस बल को लेकर आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

और कार दुर्घटना में घायल दोनों दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video