उत्तराखंड : CID का बोर्ड बन गया मुसीबत हाईवे पर युवक की चालाकी पकड़ी, पुलिस ने किया चालान”


जोशीमठ/पीपलकोटी:
चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रही है। यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। इसी सिलसिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।
पीपलकोटी के बिरही क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन पर ‘पुलिस CID’ लिखा हुआ बोर्ड देखकर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। पूछताछ में जब चालक से वैधता संबंधी सवाल किए गए, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। चालक ने बताया कि यह बोर्ड उसके “पिता” का है, जो वाहन में मौजूद नहीं थे।
उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना और उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पाया कि यह बोर्ड अवैध रूप से लगाया गया है और सरकारी पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ बोर्ड को हटाया, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल चालान भी किया।
पुलिस ने चालक को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार की फर्जी पहचान या विशेषाधिकार दिखाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यात्रा को सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..