Ad

बड़ी खबर : (उत्तराखंड)जानी मानी यह यूनिवर्सिटी फिर आई सुर्खियों में..उप नियत्रंक के इस कारनामें ने खड़े किऐ यूनिवर्सिटी पर सवाल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पंत नगर : हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पन्तनगर की गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी एक बार फिर अपने कारनामे की वजह से सुर्खियों में है क्योंकि यूनिवर्सिटी में उप नियत्रंक पद तैनात कर्मचारी सत्य प्रकाश कुरील पर यूनिवर्सिटी का लगभग 12 लाख रूपये से अधिक का बकाया है वही मामले में युनिवर्सिटी के कुलपति द्वारा एक साल पूर्व दिये कारवाई आदेश के बाद भी कार्यवाही जस की तस बनी हुई है. ऐसा लग रहा है मानों यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले को रफादफा करने में लगा हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

बताते चलें कि पंतनगर कि गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राजेश सिंह द्वारा मांगी गई एक सूचना में पता चला कि यूनिवर्सिटी में उपनियंत्रक पद पर तैनात सत्य प्रकाश कुरील पर यूनिवर्सिटी में बिजली पानी भवन किराया के उपयोग का लगभग 12 लाख रुपए से अधिक का बाकाया है.

लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन सत्य प्रकाश कुरील कारवाई करने और बकाया रकम को वसूलने की बजाए मामले को रफा-दफा करने में लगा हुआ है वही मामले कि शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता राजेश सिंह द्वारा 2019 मे मुख्यमंत्री तक से कि जा चुकी है जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया और कुलपति द्वारा एक माह के भीतर कार्यवाही के आदेश दिए गए लेकिन आदेश को दिए हुए एक साल होने को जा रहा है परंतु कार्रवाई आज भी जस की तस बनी हुई है।

इधर ,,आरटीआई कार्यकर्ता राजेश सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में उप नियत्रंक पद पर तैनात सत्य प्रकाश कुरील पर बिजली पानी और भवन किराए का लगभग 12 लाख रुपए से अधिक यूनिवर्सिटी का बकाया है उन्होंने बताया कि उक्त कर्मी बड़ा दबंग और राजनीतिक पैठ वाला है.

उन्होंने कहा कि साल पूर्व कुलपति द्वारा कार्रवाई के आदेश दिए गए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन उस पर कार्रवाई करने कि जगह मामले को दबाने में लगा हुआ है उन्होंने कहा कि मामला यूनिवर्सिटी कोष है इसलिए उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इधर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में उनके द्वारा कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं उन्होंने कहा कि ऐसे कई कर्मचारी हैं जिन पर बकाया है उन्होंने कहा कि बीते एक साल से कोविड काल के चलते बोर्ड कि बैठक नहीं हो पाई तथा जल्दी इस मामले में कार्रवाई कर वसूली की जाएगी।

बाईट, राजेश सिंह आरटीआई कार्यकर्ता।

बाईट, डाक्टर तेज प्रताप सिंह कुलपति।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *