बड़ी खबर : सीबीआई की इमारत के बेसमेंट में लगी आग.. इमरजेंसी में सभी ऑफिसर्स और कर्मचारियों को निकाला गया बाहर..

राजधानी दिल्ली में लोधी रोड इलाके के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो बिल्डिंग में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि ये आग बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी है.
फिलहाल इमारत के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है और दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
जानकारी मिली है कि दमकल विभाग को दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर सीबीआई बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिली थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.
दरअसल सीबीआई के हेडक्वार्टर में तमाम तरह के बेहद जरूरी और गोपनीय दस्तावेज मौजूद रहते हैं. ऐसे में यहां आग लगने की घटना काफी बड़ी हो जाती है.
बता दें कि इससे पहले इसी साल जुलाई में भी इस बिल्डिंग के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. हालांकि तब किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ था. सीबीआई बिल्डिंग के बेसमेंट में ट्रांसफॉर्मर और एसी समेत बिजली से जुड़े उपकरण रखे होते हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस