बड़ी खबर : मुख्यमंत्री रावत की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक.. कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर..

ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुरु हो गई है. जिसमें कई अहम प्रस्ताव पास हों सकते हैं.इसके साथ ही कई मामलों कों लेकर बातचीत भी हों सकती है.राज्य कैबिनेट की बैठक सचिवालय में शुरू हो गई है सीएम तीरथ के अलावा सुबोध उनियाल,बिशनसिंह चुफाल,बंशीधर भगत,सतपाल महाराज,हरक सिंह रावत,यशपाल आर्य बैठक में मौजूद ।

इस बैठक में एपीएल कार्ड धारकों को एक साल तक 20 किलो अनाज देने और प्रति कार्ड धारक को दो किलो चीनी देने पर निर्णय हो सकता है। खाद्य विभाग ने कोविड कर्फ्यू को देखते हुए, एपीएल कार्ड धारकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से किलो गेहूं और 10 किलो चावल देने का निर्णय किया है। सामान्य दिनों में केवल पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल दिया जाता है।

बैठक में कोविड के कारण अनाथ हुए, बच्चों के लिए प्रस्तावित सीएम वात्सल्य योजना पर भी मुहर लग सकती है। इसके साथ ही लोहाघाट नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *