Ad

भंडारें का प्रसाद लेने गए, युवक को कुछ लोगो ने जमकर पीटा..अस्पताल में युवक की मौत..सीसीटीवी में कैद हुई घटना.. देखे विडियो.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रूद्रपुर रूद्रपुर कोतवाली इलाके में एक युवक की पीट – पीट कर हत्या कर दी गई. मंदिर में भंडार का प्रसाद लेने गए युवक को कुछ लोगो ने किसी बात को लेकर जमकर पीट दिया. कुछ घण्टो के बाद उसकी मौत हो गयी. परिवारवालो ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौपी है. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. संजय नगर खेड़ा का रहने वाला जॉनी सागर जो इंद्रा कालोनी के पास दुर्गा मंदिर बंगाली कालोनी में लगे भंडारे में गया हुआ था. इस दौरान उसकी कुछ लोगो से किसी बात को लेकर बहस हो गयी। जिसके बाद अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ जम कर मार पीट की गई। मार पीट के बाद वह मंदिर प्रांगण से कुछ दूरी में जा कर बेहोस हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने 108 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुचाया.

ADVERTISEMENTSAd

जहा पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमोर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जॉनी सागर की स्थानीय लोगो ने पीट-पीट कर हत्या की है। उन्होंने बाजार चौकी में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौपी है। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे एक व्यक्ति जॉनी सागर को पंडाल से खिंचता हुआ बाहर ला रहा है और उसे जम कर लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है.

कुछ देर बाद जॉनी वहां से उठकर आगे जाने की कोशिश करता है लेकिन कुछ दूर चलने के बाद वो फिर जमीन पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। घटना के बाद पुलिस ने जॉनी की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है

बाइट- दलीप कुंवर — एसएसपी, ऊधमसिंहनगर
बाइट- राजू सागर — मृतक का भाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *