

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें – 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 मतदाता 80+ और 31,700 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं. प्रत्येक राज्य में 60 सीटों के लिए चुनाव निर्धारित हैं.
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में मतगणना होगी। बता दें कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।
तीनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे. 2 मार्च को तीनों राज्यों में मतगणना होगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी