उत्तराखंड : ईद की नमाज से लौट रहे युवक की गला रेत कर हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड :बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है।ईद-उल-अजहा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

खौफनाक वारदात मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा में हुई। हत्या करने के बाद आरोपी सीधे कोतवाली पहुंचा और खुद आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पठानपुरा निवासी साहिल शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से साहिल का गला रेत दिया। युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पठानपुरा निवासी साहिल शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से साहिल का गला रेत दिया। युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हत्या के कुछ देर बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और खुद जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के बेटे की पिछले वर्ष गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। तब से उसे शक था कि साहिल ने उसके बेटे को डुबोकर मारा है। इसी रंजिश में आरोपी ने ईद के दिन युवक की हत्या कर दी।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
ईद जैसे पर्व पर हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में मातम पसरा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page