अचानक आसमान से सड़क पर,केदारनाथ हाइवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग..Video


उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही ताज़ा जानकारी के मुताबिक केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात यह है हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी यात्री सही सलामत है।
रुद्रप्रयाग जिले में बडासू हैलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास आपात लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ासू हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ की ओर उड़ान भरी थी. अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि कोई तकनीकी दिक्कत आई और देखते ही देखते हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आने लगा. इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इतने में हेलीकॉप्टर सड़क पर खड़ी एक कार के पास गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरिक्षत हैं।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।
क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है
बाकी shuttle operations तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान