हल्द्वानी में थार का कहर : सड़क किनारे खड़े जीवन को रौंदा, मौके पर ही मौत..Video


नैनीताल के हल्द्वानी शहर में एक बार फिर बेकाबू रफ्तार ने एक जिंदगी छीन ली। शनिवार सुबह टीपी नगर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 बजे 55 वर्षीय जीवन पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे। उसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार थार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान और चालक की जानकारी
मृतक जीवन पंत हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी, डहरिया के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, वाहन चला रहा व्यक्ति एक पर्यटक बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने थार वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आया 8 साल का बच्चा_मौत..
दून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : विकास शर्मा को 3 महीने फील्डिंग के बाद मारी गई गोली..
36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर
हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..
हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..