पांच महीने से वेतन और भत्ते नही मिलने पर कर्मचारियों ने स्वजल परियोजना के कार्य का किया बहिष्कार

टिहरी गढ़वाल 25.09.2020 GKM NEWS मार्च माह से लंबित वेतन और भत्तों का भुगतान न होने पर स्वजल परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है. कहा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने दिनरात प्रशासन के साथ सहयोग किया. साथ ही केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को क्रियान्वित करने का कार्य कर रहे हैं लेकिन छह माह से उनका वेतन भुगतान न होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है.

गुरूवार को स्वजल कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों ने लंबित वेतन और देयकों का भुगतान न होने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्य बहिष्कार शुरू किया. उन्होंने परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया.
कहा कि कोविड-19 के दौरान सभी कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया है। बावजूद इसके शासन ने अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया. जिस कारण वह और उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं.
उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है. इस मौके पर सुनीता नेगी, अरविंद चंद, शैलेंद्र रावत, नरेंद्र नेगी, प्रद्युम्न सिंह, नरेश भंडारी, चंद्रवीर नेगी, केडी सकलानी, दिनेश कंसवाल आदि मौजूद रहे.





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं