स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क से ही बेहतर इलाज,ये कंडीशन समय की जरूरत : सुरेश भट्ट

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बेहतर इलाज सिर्फ डॉक्टर की कोशिश से संभव नहीं, बल्कि डॉक्टर, नर्सिंग, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब और रेडियोलॉजी विशेषज्ञ समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों के बेहतर तालमेल से मरीज को पूरी और गुणवत्तापूर्ण देखभाल मिलती है। इसी सोच के साथ MIET Kumaon College of Paramedical Sciences, हल्द्वानी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन MIETCON-I 2026 का शुभारंभ हुआ।

Interdisciplinary Approaches in Allied Health Sciences” विषय पर आयोजित सम्मेलन में करीब 250 प्रतिभागियों ने सभागार में जबकि 60 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में अलग-अलग विशेषज्ञों के बीच सहयोग बढ़ाने और मरीज-केंद्रित उपचार को मजबूत करना है।

मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं निगरानी परिषद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी एक व्यक्ति या एक विधा का काम नहीं है। जब अलग-अलग स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक टीम की तरह काम करते हैं, तभी मरीज को बेहतर इलाज और समग्र देखभाल मिलती है।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को महत्वपूर्ण बताया, लेकिन स्पष्ट किया कि तकनीक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता और निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने का माध्यम है।

दीप प्रज्वलन से शुरुआत, विशेषज्ञों ने बताए नए आयाम

सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों और संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। अकादमिक सत्र में देश के विशेषज्ञों ने एलाइड हेल्थ साइंसेज के वर्तमान और भविष्य, टीम आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापक रोगी देखभाल पर विचार रखे।

सम्मेलन के दौरान MIETCON-I 2026 स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

विदेशी विशेषज्ञों ने भी साझा किए अनुभव

तकनीकी सत्रों में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड और फ्रांस से जुड़े विशेषज्ञों ने ऑनलाइन अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों को न्यूरो रिहैबिलिटेशन, रेडियोलॉजी, स्वास्थ्य प्रबंधन, फिजियोथेरेपी और वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

सम्मेलन ने विद्यार्थियों और स्वास्थ्य पेशेवरों को देश-विदेश के विशेषज्ञों से सीधे सीखने और विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर दिया। आयोजन का संदेश साफ रहा स्वास्थ्य सेवा में बेहतर तालमेल होगा, तो मरीज की देखभाल भी बेहतर होगी।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *