स्वीट एंडिंग, स्वीटर बिगनिंग : अनुराग अकैडमी में बच्चों ने ख़ास अंदाज में मनाई नए साल की खुशियां


Haldwani – नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकादमी में वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में स्वीट एंडिंग, स्वीटर बिगनिंग नामक एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस एक्टिविटी में बच्चों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए और नव वर्ष के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाए, जिससे सबका मन मोह लिया। बच्चों ने अपने माता-पिता के लिए सजीव और हार्दिक कार्ड बनाए और बिस्किट कैनेपीज तैयार कर उनके साथ आनंद लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रकृति माथुर और शिक्षिकाएं भावना जोशी, मधुबाला समेत अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कार्ड बनाने और कैनेपीज तैयार करने में मदद की। यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला था, बल्कि नव वर्ष के आगमन का जश्न भी था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया छात्र का शव…
उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश के आसार, ठंड बढ़ेगी..
उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..
14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…
बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..