चलती बस में अचानक बिगड़ी ड्राइवर की तबीयत,क्लीनिक में घुसी,मची चीख पुकार_Video


उत्तराखंड : हाईवे पर दौड़ती बस अचानक बेकाबू होकर एक डेंटल क्लीनिक में जा घुसी। घटना जनपद हरिद्वार की है जहां रुड़की से हरिद्वार जा रही एक निजी बस के चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित एक डेंटल क्लीनिक में जा घुसी।
हादसे में बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, जिससे अन्य राहगीरों और क्लीनिक में मौजूद लोगों की जान बच गई।
यह घटना मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज के पास हुई, जहां अचानक बस सड़क छोड़कर क्लीनिक में जा घुसी दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि क्लीनिक और बस को नुकसान पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाईवे पर दौड़ रही एक प्राइवेट बस चालक को अचानक चक्कर आने से बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक दंत क्लीनिक में जा घुसी। बस को अनियंत्रित होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जबकि हादसे में बस और क्लीनिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत कई यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बस को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाया।
बुधवार को रुड़की-हरिद्वार रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस मलकपुर चुंगी की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही प्रेम मंदिर चौक के पास पहुंची तो अचानक बस चालक अमित निवासी लक्सर को चक्कर आ गया, जिससे वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा।
इसके बाद भी उसने सूझबूझ दिखाते हुए हाईवे पर बस न दौड़ाकर साइड में लगाने की कोशिश की। इस पर बस एक दंत क्लीनिक में जा घु़सी। हादसा होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि क्लीनिक के अंदर डॉक्टर और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
हादसे में चालक समेत कई यात्रियों को मामूली चोटें आ गई। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व अन्य यात्रियों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि बस चालक को अचानक चक्कर आने से हादसा हुआ है। हादसे से कोई बड़ी हानि नहीं हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..