Nainital : जल पुलिस चौकी में अचानक लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने पाया काबू_Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में जल पुलिस की चौकी में आग लगने से अंदर रखा सामान स्वाहा। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
नैनीताल के मल्लीताल में माँ नयना देवी मंदिर के समीप बनी जल पुलिस की चौकी शाम लगभग 7:45 बजे आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि चौकी लंबे समय से काम में नहीं आ रही थी। चौकी में नयना बोट स्टैंड के नाविकों ने अपने लाइफ जैकेट संभाले हुए थे। ये भी बताया गया यहां शाम के अंधेरे में नशा करने वाले युवक दिखाई देते हैं। माना जा रहा है कि नशेड़ियों ने ही यहां आग लगाई होगी। आग से, अंदर रखे सभी जैकेट बुरी तरह से जल गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी