हरदा को यह क्या बोल गए सुबोध उनियाल..


उत्तराखंड : सियासत में अक्सर लीडर विरोधी दल के नेताओं के बारे में सियासी वार से नहीं चूकते हैं ताजा मामला उत्तराखंड की सियासत से है जहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत के ऊपर जबरदस्त प्रहार करते हुए उनकी तुलना चालाक बिल्ली से कर दी है
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हरीश रावत के उस बयान पर पलटवार किया है,जिसमें हरीश रावत ने या तो मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी या फिर घर बैठने की बात कही थी। सुबोध उनियाल का कहना है कि वह दो-तीन साल पहले ही हरीश रावत को घर बैठने की सलाह दे चुके हैं,लेकिन अब लगता है कि हरीश रावत को उनकी सलाह सही लग रही है, इसीलिए वह इस तरह की का बयान दे रहे हैं,कि वह घर बैठने वाले हैं।
सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत झूट का एक बहुत बड़ा भंडार हैं, वो सवेरे कुछ बोलते हैं तो शाम को कुछ और ही बोल देते हैं । कहा कि रावत का चरित्र बिल्ली के चरित्र से मिलता है, जैसे बिल्ली सोचती है की घर से सब लोग चले जाएं और केवल मैं ही घर में रहूं वैसे ही उनका ‘एकले चलो’ का सिद्धांत उनके आड़े आ रहा है। हरीश रावत के घर बैठने के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें ईश्वर से सद्बुद्धि मिल गई है ।
जहां तक मुख्यमंत्री बनने की बात है तो हरीश रावत पहले लाल कुआं से विधानसभा चुनाव तो जीते। सुबोध उनियाल का कहना है कि उन्होंने 3 साल पहले ही हरीश रावत को घर बैठने की सलाह दे दी थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी