Ad

उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुभाष उपाध्याय ने ली न्यायाधीश पद की शपथ, जजों की संख्या हुई 10

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को मुख्य न्यायाधीश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए जज के आने के बाद जजों की संख्या 10 हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd


उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश कोर्ट रूम में मुख्य न्यायाधीश जे.नरेंद्र के साथ न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को आज न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार जर्नल कहकशा खान ने मुख्य न्यायाधीश से अनुमाती मांग राष्ट्रपति की संतुति वाले पत्र को पढ़ा। प्रोसिडिंग बन्द की गई।

इस मौके पर न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की पत्नी उमा उपाध्याय, बेटे चेतन और भरत उपाध्याय के साथ अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे। अधिवक्ता साइड में महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस.मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह पाल, अवतार सिंह रावत, बी.सी.कांडपाल, पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस.नेगी, अधिवक्ता वाशवेंद्र मौलेखी, आशा भट्ट, अनिल बिष्ट, मेनुका त्रिपाठी, शैलेन्द्र चौहान, राजीव बिष्ट, डी.के.जोशी, ललित शर्मा व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार, आई.जी.रिद्धिम अग्रवाल, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण नारायण मीणा, एल.एम.एस.रावत, डॉ.एम.एस.दुग्ताल ए.डी.एम.विवेक राय आदि मौजूद रहे।


उच्च न्यायालय में अब मुख्य न्यायाधीश के अलावा वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा कार्यरत हैं। उच्च न्यायालय में कुल जजों की संख्या 11 है जिसमें से अभी एक जज की नियुक्ति होनी बांकी है। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष ने जजों की संख्या बढ़ने पर खुशी के साथ वादों की पेंडेंसी काम होने की उम्मीद जताई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page