सरेराह मारपीट का खतरनाक Video वायरल, युवक को कार से कुचलने की कोशिश,पुलिस ने ये एक्शन लिया


उत्तराखंड : राजधानी देहरादून से सरेराह मारपीट का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। वीडियो में आपसी कहासुनी मारपीट के बीच युवती की चीखने की आवाज़ें आ रही हैं। कि अचानक कार सवार कुछ युवकों द्वारा एक युवक को कुचलने का प्रयास भी किया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मामला देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में स्थित सूर्यधार रोड का बताया जा रहा है। जहां भोगपुर पर गुरुवार को दो गाड़ियों स्कॉर्पियो और वरना की आमने-सामने टक्कर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हादसे के तुरंत बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा कथित रूप से गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई।
स्थिति को बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है और दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। यह सभी आरोपी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..