Ad

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गये स्टेनो बाबू, देखिये विज़िलेंस ने ऐसे किया गिरफ्तार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

(नैनीताल) रामनगर में विजिलेंस की टीम बुद्धवार की शाम वन विभाग के बाबू को पकड़कर अपने साथ ले गयी हैं। कल उसे जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जायेगा।मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ हैं।जिसमें बाबू को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की पकड़ में इस बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से आई विजिलेंस की टीम ने आज तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मुख्यालय पर स्टेनो बाबू दिनेश कुमार को दबोच लिया। स्टेनो बाबू दिनेश कुमार के खिलाफ भूरे खां नाम के ठेकेदार ने पेड़ों की कटान के एवज में घूस मांगने की शिकायत की थी।

ADVERTISEMENTSAd

इस शिकायत के बाद विजिलेंस ने दिनेश कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना के तहत ठेकेदार भूरे खां तराई पश्चिमी कार्यालय में तैनात बाबू को बारह हजार रूपये देने पहुँचे।जैसे ही दिनेश कुमार ने यह रकम पकड़ी,पहले से ही वन प्रभाग के कार्यालय के बाहर तैयार विजिलेंस की टीम ने दिनेश कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने घंटों तक दिनेश कुमार से पूछताछ की।पूछताछ के बाद क्या क्या बातें सामने आई यह विजिलेंस की टीम ने मीडिया को नही बताया। घंटों पूछताछ के बाद शाम को विजिलेंस की टीम पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार को साथ ले गई। आरोपी दिनेश कुमार को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।


आपको बता दें कि दिनेश कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।उनके बारे में कहा जाता है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की हैं। आरोपी दिनेश कुमार पहले पुलिस विभाग में था।
बाइट अनिल मनराल सीओ विजिलेंस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *