एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की अगुवाई में जनपद नैनीताल की सभी थानों/चौकियों के सर्राफ़ा बाज़ारो में अचानक किया गया मुआइना.. दिए सख़्त निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

GKM.News- आज दिनांक 28-01-2021 को प्रीति प्रियादर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल महोदया द्वारा जनपद नैनीताल में (आॅपरेशन गोल्ड) अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों/चौकियों के द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले समस्त सर्राफा बाजार का औचक निरीक्षण करते हुये दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया कि वह चालू हालात में है या नही, सभी दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि अगर किसी व्यक्ति के द्वारा संदिग्ध चोरी का कोई सामान बेचा या खरीदा जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देना सुनिश्चित करेंगे तथा जिन दुकानों मे सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं व तत्काल अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करेंगे पुलिस द्वारा पुनः चैकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने पर तत्काल उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यावाही की जायगी।

दुकानदारों यह भी निर्देश दिये गये कि जिन दुकान में बाहर से आने वाले कर्मचारी लगे है वह उनका पुलिस सत्यापन समय से करना सुनिश्चित करेंगे।
समस्त थाना/चौकियो के द्वारा (ऑपरेशन गोल्ड) अभियान के तहत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अवैध तस्करी व चोरी जैसी
घटनओं पर अकुंश लगाये जाने हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत आने -जाने वाले व्यक्तियों वाहनों को भी नैनीताल पुलिस द्वारा चैक किया गया।


कार्यवाही का विवरण:-
1- थाना तल्लीताल के द्वारा कुल 01 सर्राफा की दुकान को चैक किया गया तथा 02 दुकानें बन्द पायी गयी।
2- थाना भवाली के द्वारा कुल 12 सर्राफा की दुकानों को चैक करते हुये 03 दुकानों में सीसीटीवी नही लगे होने पर तत्काल लगाने के निर्देश दिये गये।
3- थाना भीमताल के द्वारा कुल 05 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया जिसमें सभी दुकाने सही पायी गयी।


4- थाना मुक्तेश्वर के द्वारा कुल 01 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया।
5- थाना बेतालघाट के द्वारा कुल 01 सर्राफा की दुकानों को चैक जो बन्द पायी गयी।
6- थाना कालाढूॅगी के द्वारा कुल 14 सर्राफा की दुकानों को चैक करते हुये 04 दुकानों में सीसीटीवी नही पाये जाने पर तत्काल लगाने के निर्देश दिये गये।
7- थाना रामनगर के द्वारा कुल 13 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया तथा 01 दुकान में सीसीटीवी नही पाये जाने पर तत्काल लगाने के निर्देश दिये गये।
8- थाना लालकुआॅ के द्वारा कुल 12 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया जिसमे 01 दुकान में सीसीटीवी नही पाये जाने पर तत्काल लगाने के निर्देश दिये गये।
9- थाना हल्द्वानी-के द्वारा कुल 79 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया सभी दुकानों सीसीटीवी सही व चालू हालात में पाये गये।


10- थाना मुखानी के द्वारा कुल 17 सर्राफा की दुकानों को किया गया जिसमें 02 दुकानों में सीसीटीवी नही पाये जाने पर तत्काल लगाने के निर्देश दिये गये।
11- थाना वनभूलपुरा के द्वारा कुल 17 सर्राफा की दुकानों को किया गया।
12- थाना काठगोदाम-के द्वारा कुल 07 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया तथा समस्त दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वह अपने सीसीटीवी कैमरों को रोड की तरफ भी लगाना सुनिश्चित करेंगें ताकि बाहर से आने जाने वाले लोगों की पहचान हो सके।
13- थाना चोरगलिया के द्वारा कुल 02 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया।
14- थाना मल्लीताल के द्वारा कुल 11 सर्राफा की दुकानों को चैक किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *