SSP नैनीताल की कड़ी कार्रवाई ,भीड़ उपद्रव व तोड़फोड़ मामले में चौकी प्रभारी सस्पेंड


नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस चौकी बैलपड़ाव में हुए गंभीर उपद्रव और तोड़फोड़ प्रकरण में बड़ा कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
घटना का संदर्भ —
23 अक्टूबर को पुलिस चौकी बैलपड़ाव परिसर में अचानक भीड़ घुस आई और चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ करते हुए हिंसक माहौल बना दिया। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी द्वारा भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी कदम न उठाने पर सवाल उठे थे।
एसएसपी द्वारा कराई गई उच्च-स्तरीय जांच में उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम भीड़ नियंत्रण में पूरी तरह विफल पाए गए।
रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम, प्रभारी चौकी बैलपड़ाव को निलंबित कर दिया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि- किसी भी स्तर पर कर्तव्यहीनता और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था से समझौता करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..
Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..
बजट केवल आय-व्यय नहीं, विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप : मुख्यमंत्री