प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134 वी जयंती पर इस तरह से अर्पित किये गए श्रद्धा-सुमन..

देश जहां आज आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला को मना रहा है तो वहीं प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134 वी जयंती को धूमधाम से मना रहा है ।
जिसको लेकर हल्द्वानी के पंत पार्क में नगर निगम के महापौर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तो वही कांग्रेस सेवा दल के लोगों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
बता दें कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जिन्हें हिमालय पुत्र के नाम से भी जाना जाता है तो वही आजाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनका अमूल्य योगदान को याद रखा जाएगा ।
गौरतलब है कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहें तो वही उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं जनप्रतिनिधियों का कहना है उत्तराखंड राज्य बनने से पहले उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को उत्तराखंड के लोग हमेशा याद रखेंगे ।
बाईट – दीपक बल्यूटिया , कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ।
बाईट- रेनू जोशी , गोविंद वल्लभ पंत समिति संयोजक।
बाईट – गोपाल रावत , गोविंद वल्लभ पंत समिति



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस