Ad

हल्द्वानी से सपा के शोएब ने किया नामांकन, बोले भाजपा से है टक्कर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : कुमाऊं के मुख्य प्रवेश द्वार हल्द्वानी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद ने अपना नामांकन कराया ।

ADVERTISEMENTSAd

कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए शोएब अहमद ने एसडीएम कोर्ट में अपना नामांकन दाखिल कराया इस दौरान शोएब अहमद ने कहा प्रदेश की सत्ता में काबिज रही दोनों ही प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने राज्य को जमकर लूटने का काम किया है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी ,पलायन, शिक्षा ,चिकित्सा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर यह आरोप भी लगाया कि विकास केवल चुनिंदा कालोनियों तक ही सीमित होकर रह गया है

हल्द्वानी के कई इलाके राजपुरा ,दमुआ दूंगा बनफूल पुरा,गांधी नगर इन इलाकों को सुविधाओं से महरूम रखा गया है उत्तराखंड की स्थापना के 21 साल बाद भी अभी तक हल्द्वानी में कोई भी विकास नहीं हुआ, शोएब ने आगे कहा कि अगर जनता ने मुझे अपने प्यार से नवाजा और मुझ पर भरोसा जताया तो मेरी कोशिश रहेगी कि मैं हल्द्वानी को हर वह जरूरत मुहैया कराऊं जिसके लिए आज हल्द्वानी की जनता जरूरत महसूस करती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *