Ad

दुःखद हादसा : होली के होल्यारों का वाहन खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, कई ज़ख़्मी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां पैठाणी थाना क्षेत्र अंतर्गत होली के होल्यारों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा । घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना से समूचे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

ADVERTISEMENTSAd

चमोली जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।


वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे।

यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं।
सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *