सोनू सूद करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन.. आप ने बनाया “देश का मेंटर” का ब्रांड अंबेसडर.. कहीं राजनैतिक दांव तो नही

दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता और लोगो के मसीहा सोनू सूद से साथ मुलाकात की और उन्हें मेंटॉर कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनू सूद सबकी मदद के लिए पहुंचते हैं और देश के लिए इंस्पिरेशन हैं. सीएम केजरीवाल और सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक चर्चाए शुरू हो गई थीं और उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे.

प्रेस वार्ता में केजरीवाल से पूछा गया कि क्या सोनू सूद से राजनीतिक को लेकर भी बात हुई है. इस सवाल पर अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि नहीं हमारे बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.’ वहीं सोनू सूद ने कहा, ‘कुछ भी राजनीतिक नहीं है. बच्चों के भविष्य का मुद्दा पॉलिटिक्स से भी बड़ा मुद्दा है. मुझे लंबे समय से पॉलिटिक्स से जुड़ने का मौका मिलता आया है, लेकिन मैं इंटरेस्टेड नहीं हूं. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है, जिसकी सोच अच्छी है उसे दिशा जरूर मिल जाती है.सीएम अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया, ‘सोनू सूद ‘देश के मेंटर्स’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए सहमत हो गए हैं. इस कार्यक्रम के जरिए हम सरकारी स्कूलों के बच्चों को भविष्य के बारे में गाइड करने की कोशिश करेंगे, जिसको सितंबर के मध्य में लॉन्च किया जाएगा.’ सोनू सूद ने कहा कि सीएम साहब ने नई जिम्मेदारी दी है, अच्छे से निभाने की कोशिश करूंगा. जब भी स्कूलों और शिक्षा की बात आती है तो दिल्ली का नाम सबसे पहले आता है. देश के मेंटॉर कार्यक्रम के भी अच्छे परिणाम सामने आएंगे, बच्चों को अपने भविष्य को लेकर निर्णय लेने में मदद मिलेगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..