उत्तराखंड में बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन_जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। खासतौर पर देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

इस दिन चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि देहरादून के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पूरे प्रदेश में शीतलहर ने असर दिखाया।

बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -3 डिग्री, नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 और केदारनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में पर्वतीय जिलों में और अधिक बर्फबारी और बारिश हो सकती है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, 25 और 26 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page