36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर

ख़बर शेयर करें

नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी, 36 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर

नशे के खिलाफ ज़िले में चल रहे सख्त अभियान के तहत नैनीताल जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने 36 लाख रुपये कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

22 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान 24 वर्षीय मोहम्मद उमेर को पकड़ा गया। उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी के निर्देशन में नवंबर से अब तक 55 तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 44 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 7.96 किलो चरस, 768 ग्राम से अधिक स्मैक, 83 किलो गांजा, नशीली गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

रामनगर में 9.84 किलो गांजा और लालकुआं में 7.68 ग्राम स्मैक के साथ भी गिरफ्तारियां हुई हैं, जिससे साफ है कि पूरे जिले में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को गंभीरता से लागू किया जा रहा है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए 2000 रुपये पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *