

नैनीताल – भीमताल दुर्घटना पीड़ितों के राहत चेक मामले में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने स्पष्ट किया है कि विभागीय बैंक खाते में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है, बैंक से वार्ता करने पर बताया गया कि मामला चेक बाउंस का नही है, बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा उपरोक्त चैक क्लियर कर दिए गए थे।
centralised सर्वर के द्वारा हस्ताक्षर भिन्नता की आपत्ति लगाते हुए चेक वापस किए गए हैं। इस सम्बन्ध में अवगत करवाना है कि परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारी के अवकाश में होने के कारण प्रभारी द्वारा चैक पर साइन किए गए थे, इसकी सूचना पत्र द्वारा बैंक को हस्ताक्षर अपडेट करने हेतु उसी दिन दी गई थी, परंतु बैंक के स्तर से हस्ताक्षर अपडेट न करने के कारण चैक वापसी की स्थिति उत्पन्न हुई।
प्रभावितों के खाते में धनराशि RTGS के द्वारा करवाई जा रही है। आगे से इस प्रकार के सभी मामलों में आर्थिक सहायता चेक से न देकर सीधे खाते में RTGS के द्वारा करने के निर्देश दे दिए गए हैं ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal