SIR – नैनीताल जिले में 77.47% मैपिंग पूरी, कांग्रेस–बीजेपी ने BLA नियुक्त किए_“Book a Call with BLO” नई पहल

हल्द्वानी/नैनीताल। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तेज हो गई है। अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल विवेक राय की अध्यक्षता में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (Booth Level Agent) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने पर जोर दिया गया।
कांग्रेस _ भाजपा के कितने BLA?
जनपद की छह विधानसभा सीटों में अब तक—
Indian National Congress ने 643 BLA नियुक्त किए हैं।
Bharatiya Janata Party ने 913 BLA तैनात किए हैं।
अन्य राजनीतिक दलों से भी शीघ्र BLA नियुक्त करने का आग्रह किया गया है।
77.47% मैपिंग पूरी
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रारंभिक कार्रवाई के तहत वर्ष 2003 की निर्वाचन नामावली का वर्तमान सूची से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है।
कुल मतदाता 8,14,878 अब तक मैपिंग पूर्ण 6,31,277 = 77.47%
युवा और महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस
1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक युवा एवं महिला मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर संपर्क कर समन्वय संवाद स्थापित कर रहे हैं।
“Book a Call with BLO” – डिजिटल पहल
बैठक में Election Commission of India की डिजिटल पहल “Book a Call with BLO” की जानकारी दी गई।
इस सुविधा के जरिए मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर.. नाम जोड़ने/संशोधन,, मतदाता फोटो पहचान पत्र संबंधी सहायता,, शिकायत दर्ज कराने जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विशेष बात यह है कि शिकायतों के समाधान की समयसीमा 48 घंटे से पहले सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR – नैनीताल जिले में 77.47% मैपिंग पूरी, कांग्रेस–बीजेपी ने BLA नियुक्त किए_“Book a Call with BLO” नई पहल
उत्तराखंड में IPS के तबादले_ कई जिलों के कप्तान बदले गए
डीएम के निर्देश पर हरकत में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट_होली से पहले आप भी सतर्क रहें..
उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..
सख्त निगरानी : IG और SSP खुद उतरे मैदान में..