संघर्ष की लौ से सजा रजत पर्व_ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिला सम्मान

हल्द्वानी —
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। हल्द्वानी तहसील का आयोजन एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ जहॉं।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड में दायित्वधारी अध्यक्ष मंडी परिषद डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर तथा उप जिलाधिकारी राहुल शाह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है। बीते चार वर्षों में नीतिगत निर्णयों से लेकर जमीनी स्तर तक कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिससे राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
डॉ. डब्बू ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही आज उत्तराखण्ड का सपना साकार हुआ है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम सभी मिलकर राज्य के समग्र विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर राज्य आन्दोलन में सक्रिय योगदान देने वाले हल्द्वानी एवं लालकुआँ क्षेत्र के 336 आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी राहुल शाह, रेखा कोहली, तहसीलदार कुलदीप पांडे, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रजत जयंती के मौके पर नैनीताल में हिमालय फूड फेस्टिवल, स्वाद का तड़का..
संघर्ष की लौ से सजा रजत पर्व_ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिला सम्मान
दिखावा नहीं सादगी – उत्तराखंड के गांवों में शादियों को लेकर अनूठा फैसला..
रजत जयंती पर PM मोदी आ रहे हैं_उत्तराखंड को देंगे 8000 करोड़ की सौगात ..
नाबालिग की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले दुष्कर्मी को उम्र कैद की सजा_haldwani