करी हैवानियत की सारी हदें पार,नवजात को जिंदा गाढ़ा:जाने कहाँ का है मामला


GKM.News.12.11.20.(खटीमा) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खटीमा के चटिया फार्म ग्रामीण इलाके में स्थानीय ग्रामीण के खेत मे नवजात को अज्ञात लोगों ने जिंदा गाड़ दिया।इस बारे खेत स्वामी को कुंडल सिंह भंडारी को तब पता चला जब वह बुधवार की सुबह अपने खेत पर काम करने गया तो उसे खेत के एक कोने से बच्चे के रोने की आवाज आई।जब उसने मौके पर जाकर देखा तो ग्रामीण के होश उड़ गए।क्योंकि उसके खेत मे ओर कुछ नही इंसान का नवजात बच्चा गडा हुआ था।

वीओ- ग्रामीण कुंडल भंडारी की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर एकत्र हो गया।साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने नवजात बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाल उसकी सफाई की।बच्चे की सांसें चलता देख ग्रामीणों ने आनन फानन में नवजात बच्चे को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय पहुँचा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है।नवजात बच्चे के साथ किये गए इस अमानवीय कृत्य से स्थानीय लोगो मे भारी आक्रोश है।बच्चा जहां मेल चाइल्ड है वही सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की देख रेख में फिलहाल सुरक्षित है।

वही इस घटना को किसी के द्वारा लोकलाज के भय से की गई घटना के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल जहां मौके पर खेत मे गाड़े गए मासूम नवजात को देख मौके पर मौजूद लोगों के दिलो को झकझोर दिया। वही स्थानीय लोगो का कहना है कि प्रशासन इस तरह के अमानवीय कृत्य करने वालो की खोजबीन कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे। फिलहाल बच्चे की सूचना मिलने के बाद निसंतान दम्पत्तियों ने अस्पताल में बच्चे को गोद लेने पहुँचने लगे है।
बाइट- भुवन जोशी एसएसआई कोतवाली खटीमा
बाइट- डॉ अमित बंसल सरकारी अस्पताल खटीमा




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला