उत्तराखंड : अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही_मोर्चरी में शव को चूहों ने कुतरा,हंगामा…


उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना हरिद्वार जिला अस्पताल में सामने आई है। मोर्चरी में रखे ज्वालापुर की पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) के शव को रातभर में चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया। सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव देखकर उनके होश उड़ गए। मोर्चरी के भीतर चूहे दौड़ते देख परिजन गुस्से से आगबबूला हो गए।
घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में न निगरानी है, न सफाई, और कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कुछ नहीं किया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नारेबाज़ी की।
परिजनों का कहना है कि यदि मृतक तक सुरक्षित नहीं, तो मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी लंबे समय तक मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
लोगों ने मोर्चरी व्यवस्था की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अस्पताल को चूहा-मुक्त करने की मांग की है। इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..