

टीवी सीरियल’महाभारत’ में शकुनि मामा का यादगार किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है. ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया. एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है.
एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे. उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी. लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए.
बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके बेटे हैरी पेंटल ने की।
गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गूफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया था।
सेना छोड़कर एक्टर क्यों बने गूफी पेंटल?
गुफी पेंटल को लोग टीवी शो ‘महाभारत’ के शकुनी मामा के तौर पर जानते हैं. उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी. लेकिन गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले सेना में थे. पर उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे. ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..