

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बेहद दुखद हादसे खबर सामने आ रही है। देहरादून रोड इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप रविवार की रात यहां स्थित वैवाहिक मंडप के बाहर सीमेंट से भरे एक ओवर स्पीड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी।

दुर्घटना में शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में घायल उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया। दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इनकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश संदीप नेगी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद वह एम्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पवार सहित शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह दुःखद हादसा हो गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..