

उत्तराखण्ड के नैनीताल में रविवार देर रात हुई ओलावृष्टि से चारों तरफ ओलों की हल्की सफेद चादर बिछ गई। पारा गिरने से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलें। आसमान साफ होने के बाद धूप खिली।
नैनीताल में मौसम के पूर्वानुमान के बाद बरसात और ठंडी हवाओं के बीच रविवार रात ओलावृष्टि देखी गई। देररात, शहर के निचले हिस्से में ओलावृष्टि के साथ ही उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी हुई। सोमवार सवेरे से ही बादल छटने के साथ ही मौसम में धूप खिल गई।
बच्चों ने विषम परिस्थितियों में अपना अभ्यास किया, जबकि पालतू जानवरों को धरती पर बिछी ओलों की चादर पर खेलने में आनंद आ गया। शहर के लोगों को आज भी बर्फबारी की उम्मीद है। आसमान के साफ होने से धूप खिली है और नयना पीक, किलबरी, हिमालय दर्शन, स्नो व्यू समेत अन्य जगहों में बर्फबारी देखने के लिए भारी मात्रा में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन