Ad

कैंची धाम में सुरक्षा पुख्ता, कुमाऊं कमिश्नर-IG ने किया निरीक्षण_ड्रोन से निगरानी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :
विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा कैंची धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेले से एक दिन पूर्व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुमाऊं रिधिम अग्रवाल तथा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शटल सेवा, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग पॉइंट्स, पेयजल व शौचालय व्यवस्था समेत तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। भीड़ प्रबंधन से लेकर ट्रैफिक संचालन तक, हर पहलू पर बारीकी से काम किया गया है।

विशेष शटल सेवा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है, जो पार्किंग स्थल से सीधे कैंची धाम तक श्रद्धालुओं को पहुँचाएगी। यह सेवा समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से चलेगी जिसकी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

निजी वाहनों पर प्रतिबंध

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि *निजी वाहन व दोपहिया वाहन लेकर कैंची धाम न आएं।सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं तथा वहीं से शटल सेवा का उपयोग करें।

ड्रोन व CCTV से निगरानी

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में ड्रोन कैमरों और CCTV की मदद से क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता बनाई गई है।

नैनीताल सहित आस-पास के जनपदों से आए पुलिस अधिकारी व जवान सुरक्षा, गाइडेंस और आपात स्थिति प्रबंधन हेतु तैनात किए गए हैं। मेला स्थल व प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल सक्रिय रहेगा।

आवश्यक सुविधाएं – जल, शौचालय आदि
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जगह-जगह पेयजल व्यवस्था, चल-शौचालय, तथा विश्राम स्थलों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

आपात स्थिति में संपर्क नंबर:
112, 9412087770, 9411112979

नैनीताल पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील: कृपया प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भीड़ से बचें, धैर्य रखें और शांति बनाए रखें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन हेतु सदैव तत्पर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page