SDRF के जवान ने फतह की अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो


उत्तराखंड : SDRF पुलिस के जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को किया फतह, रचा नया कीर्तिमान।
दिनाँक 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा फ्लैग ऑफ किये जाने के बाद रवाना हुए आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो का सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया है।
दिनाँक 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फ़बारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए SDRF जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे (16 km) पैदल चलते हुए सारी बाधाओ को पार करते हुए सांय 05:20 मिनट(अफ्रीकन समयानुसार/ 07:50 बजे भारतीय समयानुसार) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।
जिसके पश्चात दिनांक 26 फरवरी की सुबह 12:15 पर राजेन्द्र नाथ द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुनः डबल समिट के लिए रवाना होकर प्रातः 5:45 बजे (अफ्रीकन समयानुसार /8:15 बजे भारतीय समयानुसार) पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ -साथ SDRF उत्तराखंड पुलिस का ध्वज फहराकर उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान है जिसके द्वारा 03 दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को 02 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बनाया गया है।
मणिकांत मिश्रा,सेनानायक SDRF द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें टेलीफोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी गयी व विदेशी भूमि पर अपने देश व उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित करने कलिये आभार व्यक्त किया गया।SDRF परिवार के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी आरक्षी राजेन्द्र नाथ को बधाई दी गयी व सकुशल वतन वापसी की कामना की गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..