

उत्तराखण्ड में भारी से अति भारी बरसात ने अपना रूप दिखाया तो नदियां उफान पर आ गई। बनबसा में एस.डी.आर.एफ.ने देर रात ऑपरेशन चलाकर बाढ़ में फंसे 30 लोगों को सुरक्षित निकाला।
चंपावत जिले में बनबसा के जगपुरा गांव में बहने वाली नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण नदी के दूसरे छोर पर फंस गए। गांव में जलभराव से स्थितियां नाजुक होने लगी। एस.डी.एम.टनकपुर ने देर रात एस.डी.आर.एफ.को जगपुरा में जल भराव होने से ग्रामीणों के फंसने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हो गई। जगपुरा पहुंचकर टीम ने पानी मे फंसे 30 महिला, बच्चे और पुरुष को बाढ़ मुश्किल हालातों में रैफ्ट से निकाला।
टीम ने सभी को सुरक्षित निकालकर बस से बनबसा के रैन बसेरा में भिजवाया। इससे पहले भी टीम ने एक अन्य गांव देवपुरा से हरामीनों को रैस्क्यू किया था। रविवार देर शाम से रैस्क्यू किये गए ग्रामीणों की संख्या 45 से अधिक होने का एस.डी.आर.एफ.दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ गांव में अभी भी ग्रामीणों के फंसे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani