रात ठंडी सड़क में आत्महत्या करने को चिल्लाते सुना, सवेरे शव नैनीझील में मिला..


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड की नैनीझील में मल्लिताल निवासी युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे और पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों ने बीती रात युवक को फोन पर चिल्लाते सुना था कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।

नैनीताल में तल्लीताल के फांसी गधेरा क्षेत्र में पाषाण देवी मंदिर के समीप आज सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को एक शव झील में उतराता मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद एएस.आई.सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम को शव की तलाशी के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला जिसमें उसकी पहचान मल्लिताल के बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने ई-साक्ष्य जुटाने के लिए अपनी जरूरी कार्यवाही करी।
शव को पुलिस ने एम्ब्युलेंस के माध्यम से स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुवार रात ठंडी सड़क क्षेत्र में अपनी बहन को वीडियो कॉल कर कहा कि वो आत्म हत्या जैसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी _अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से भड़का गुस्सा, परिजन धरने पर बैठे, एसपी सिटी मौके पर
अस्पताल हत्याकांड में बड़ा एक्शन_ मुख्य आरोपी विकास एनकाउंटर में …
छठ पूजा_ 15-16 नवम्बर को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन
गौला-नंधौर में खनन कारोबार से जुड़े 481 वाहनों की ओनरशिप ट्रांसफर..
उत्तराखंड के पहाड़ों में दौड़ेगी साइकिल, 658 किलोमीटर की हिमालयन चैंपियनशिप में इनाम पर होंगे 20 लाख रुपये