सिंथिया और बिजी बीज के वार्षिकोउत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani – सिंथिया सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और बिजी बीज स्कूल की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिकोत्सव “आरंगम” बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशक रश्मि रौतेला, प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रवींद्र कुमार रौतेला, सुरेश पाल रौतेला, महिपाल रौतेला,ओमपाल रौतेला,सुनीता रौतेला, कात्यायन रौतेला, सुरेश मिश्रा,महेश जोशी, अनुराधा थापा,पीएसए महासचिव मणि पुष्पक जोशी, दीक्षांत स्कूल के निदेशक समित टिक्कू, रोटरी सचिव आशीष दुम्का,बिजी बीज की प्रधानाचार्य अनिका वर्मा, अश्विनी सारस्वत समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।


सिंथिया सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “आरंगम” की शुरुआत कक्षा 6 की छात्राओं ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति के साथ की। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह बच्चों की पढ़ाई के साथ ही संस्कारिक और संस्कारिक शिक्षा पर भी ध्यान देने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा स्कूल में खेल गतिविधियां भी निरंतर होती हैं।

शाम 4 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग परिधान में सजकर जहां कुमाऊनी, गढ़वाली गीतों में सुंदर मनमोहन का प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

“ठंडो रे ठंडो मेरि पहाड़ों की हवा ठंडी”, “जय भगवती नंदा”, “बेडू पाको बारो मासा”, “तेरी रंगीली पिछोड़ी” आदि गीतों में दर्शक खूब नाचे। इसके बाद बच्चों ने कई हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में नाट्य प्रस्तुतियां दी। विभिन्न राज्यों की लोक विधाओं के साथ ही बॉलीवुड और हॉलीवुड के गीतों में भी रंगारंग झलकियां प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन अश्विनी सारस्वत, प्रभा रजवार, स्कूल के छात्र अवंतिका शुक्ला,वैभव जोशी, वंदना शुक्ला,कनक मनराल, सृष्टि सती,आदि ने किया।


कार्यक्रम में सीबीएसई कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, महासचिव मणि पुष्पक जोशी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, समित टिक्कू, अनिल जोशी, सुनील जोशी, वी बी नैनवाल, साकेत अग्रवाल्, शांति जीना, रेनु मेहरा, हितेश बिष्ट, उमेश चुफल, राजेश जोशी, प्रशांत पंत, राहुल तिवारी, मनोज साह, पीएस अधिकारी, आरएन ठाकुर, मुकेश पाल,कौशलेंद्र भट्ट,नागेश चंद,प्रवीन पाल,करण गंगोला, राधा ऐठानी,मोहन चन्द्र डालकोटी,संदीप जायसवाल, डाक्टर भुवन तिवारी,गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट, श्रीष पाठक , मैनेजर कमल गुरुरानी,पंकज बिष्ट,जगदीशजोशी, हर्षित सनवाल, सर्वश्रेष्ठ जोशी,भास्कर कांडपाल, विनोद गरकोटी, महेश जोशी, बीबी जोशी, हरेन्द्र मनराल, बलवंत रावत,पुरन सिंह पोख़रिया,पार्षद मुक़ेश बिष्ठ, राजू दुर्गपाल,सुरेश मिश्रा, रिचा कर्नाटक, रीना कार्की, मीना उप्रेती, नीतीश राज, ईशा बिष्ट,बी सी सती,सुनीता तिवारी, अंकित क्वीरा,पुष्कर राजपूत, कैलाश पांडेय, इनर व्हील क्लब कि अध्यक्ष रेनु जोशी, नीलम शर्मा,जया जयसवाल, सुनील जोशी, सपना जोशी समेत बड़ी संख्या में अतिथि और अभिभावक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *