UGC Roll Back’ की मांग, हल्द्वानी में सत्याग्रह…

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में 2 अक्टूबर को सवर्ण शक्ति संगठन की ओर से एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

सत्याग्रह में संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग उठाई। संगठन अध्यक्ष भुवन भट्ट समेत वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नए नियम सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था और संबंधित नियम के खिलाफ है।

वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और ‘UGC Roll Back’ के नारे लगाए।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *