

हल्द्वानी से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां राजेंद्र नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल एक भाई ने ग्रह कलेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जिसकी खबर बड़े भाई को मिली खबर मिलते ही बड़े भाई को गहरा सदमा लग गया और उनको दिल का दौरा पड़ गया जिसके चलते बड़े भाई की मौत हो गई एक ही परिवार में दो भाइयों की मौत से घर में मातम का माहौल हो गया ।
स्थानीय लोगों के अनुसार रिक्शा चालक अनिल सक्सेना ने घरेलू कलेश के चलते फांसी लगा ली। घरवाले अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी तरफ भाई की मौत की खबर सुन बड़े भाई अनूप की हार्टअटैक से मौत हो गई। अनूप फरीदपुर से हल्द्वानी लौट रहे था। परिवार में दो लोगों की मौत से मातम पसर गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली