दुःखद : पहाड़ के ऊर्जा पुरुषऔर जल विद्युत परियोजना के जनक रतन सिंह गुनसोला का निधन.. जानिये उनके बारे में

उत्तराखण्ड : राज्य के पहले जल विद्युत उत्पादक औरउत्तराखंड में दो बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रतन सिंह गुनसोला (85) का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात को देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख जताया। स्व. गुनसोला ने 1959 में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 1973 में बीटेक किया था।

जाखणीधार ब्लॉक के मैराब गांव निवासी इंजीनियर रतन सिंह गुनसोला का जन्म जनवरी 1936 में हुआ था। शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि के गुनसोला ने इंजीनियरिंग करने के बाद वन, लोनिवि और सिंचाई विभागों में 33 वर्षों तक सेवाएं दीं। वह शुरू से ही उत्तराखंड में छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के पक्षधर थे। रन ऑफ द रिवर के तहत बिजली और सिंचाई से रोजगार के हमेशा ही हिमायती रहे। उनका मानना था कि उत्तराखंड की नदियों में 35-40 हजार मेगावॉट बिजली बनाए जाने की संभावना है। 1995 में उन्होंने भिलंगना ब्लॉक के चानी बूढ़ाकेदार में गुनसोला हाईड्रोपॉवर जल विद्युत परियोजना की शुरुआत की थी। वह उत्तराखंड के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पहाड़ में जल विद्युत परियोजना बनाई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…