
हल्द्वानी /लालकुआं – पूर्वी राजीवनगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी एवं महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी हरीश बृजवासी पुत्र पूरन चंद बृजवासी निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता उम्र 34 वर्ष गत दिवस महिला डिग्री कॉलेज से अपने घर बिंदुखत्ता आ रहा था कि सुशीला तिवारी अस्पताल व सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे की सड़क में उक्त युवक के वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिसके चलते हरीश बृजवासी अचेत होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें राहगीरों ने गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सा सेवा ली। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
हरीश बृजवासी अपने पीछे अपनी पत्नी हेमा देवी, बड़ी बेटी योगिता उम्र 8 वर्ष, नैना उम्र 6 वर्ष, व दीपक उम्र डेढ़ वर्ष को छोड़ गए हैं।
हरीश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बच्चे व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हैं, सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हरीश बृजवासी का नम आंखों के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज