दुःखद ख़बर: अपना फर्ज निभाते हुए गढ़वाल राइफल के वीर जवान बाघ सिंह हुए शहीद



देवभूमि उत्तराखंड के लिए श्रीनगर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह के श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार चमोली जिले के तहसील थराली ग्राम कांडे निवासी बाघ सिंह वर्तमान में श्रीनगर-लेह हाईवे पर नौवीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह अपना कर्तव्य निभाते हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हो गए हैं। शनिवार शाम को बाघ सिंह के शहीद होने की खबर परिजनों को सेना के अधिकारियों द्वारा दी गई। उनके बलिदानी होने की सूचना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथ ही परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल छा गया है। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि अर्पित की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal