

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार रात सेना के तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद हालन जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। जानकारी मिली थी कि इस इलाके में आतंकी मौजूद हैं। यहां पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी के बीच तीन जवान घोयल हो गए थे। इलाज के दौरान उन तीनों की मौत हो गई।
श्रीनगर की चिनार कॉर्प्स ने एक ट्वीट कर कहा, भारी गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए थे जिन की इलाज के दौरान मौत होगई। यहां आतंकियों के साथ गोलीबारी बढ़ने के बाद अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। बता दें कि हाल ही में श्रीनगर में पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है जो कि द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े हुए थे। इसके अलावा ले लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की छोटी टीम ने चेकपॉइंट बनाया था। इसके बाद ये आतंकी पकड़ में आ गए। इनकी पहचान इमरान नजर, वसीम अहमद मत्ता और वकील अहमद भट के रूप में हुई है। ये तीनों ही श्रीनगर के ही आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आतंकियों के पास से 10 पिस्तौल, 25 एके-47 और कई राऊंड गोलियां बरामद हुई हैं। वकील अहमद भट पहले भी आईएसजेके के साथ ऐक्टिव था और वह हाल ही में सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया है।
इससे पहले अप्रैल और मई में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 10 जवान शहीद हुए थे। पुंछ और राजौरी जिलों में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी। दो दशक बाद इन इलाकों को आतंकी मुक्त घोषित किया गया था। पुंछ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को जुलाई में मार गिराया था। बताया गया था कि ये आतंकी विदेशी थे। बताया जा रहा है कि घाटी में करीब 50 आतंकी ऐक्टिव हैं जिनमें से आधे विदेशी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान
किचन में गंदगी- एक्सपायरी और मिलावट , रॉक ओन कैफे समेत इन 10 प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना
पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
डीएम के आदेश के बावजूद, लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच अधर में_ फाइल कहां अटकी
हल्द्वानी हादसे में तीसरे दोस्त की भी थम गई सांसें, तीन परिवारों के सपने उजड़ गए..