दुःखद ख़बर : यहां ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल की हुई मौत..

उत्तराखंड : काशीपुर में महिला कॉन्स्टेबल नीलम रत्नाकर की सड़क हादसे में मौत हो गई.. उधर, कॉन्स्टेबल नीलम को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, नीलम 2006 बैच की कॉन्स्टेबल थी,नीलम रत्नाकर (उम्र 35 वर्ष) थी, घर में नीलम की 8 साल की बेटी है, काशीपुर कोतवाली में लगभग 9 महीने से कोर्ट पैरोकार के पद पर तैनात थी. घटना उस वक्त हुई, जब वो शाम के समय बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म पर किसी वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थी. तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया. डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया. नीलम की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है.
नीलम रत्नाकर मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के विवेकानंदपुरी की रहने वाली थी. उसकी शादी करीब 10 साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता विश्वदीप सिंह के साथ हुई थी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार
पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी में चुनाव आयोग
कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस,शहीदों के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
गुलदार ने गोठ में घुसकर गाय मारी, विभाग ने पिंजरा लगाकर कैद किया_Video
सांसद अजय भट्ट के सामने आंदोलनकारियों ने किया राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार