Ad

दुःखद ख़बर : देश के लिए कुर्बान हो गया उत्तराखंड का एक और जवान,शादी की तैयारी चल रही थीं..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। चमोली जनपद के कड़ाकोट पट्टी के चिरखुन (नारायणबगड) गांव निवासी 20 गढ़वाल रायफल के जवान कीरत सिंह जम्मू कश्मीर में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गये। कीरत सिंह की सगाई हो गईं थी। और उनके घर में शादी की तैयारी चल रही थी। कीरत सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण वीर गति को प्राप्त हुए, इससे शहीद के परिवार और गांव मे शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd

कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे,वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। कुछ दिनों से वो बीमार थे,उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां 22 अप्रैल को उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *