

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर प्रदेश में कई तहसीलों में 4 सितंबर से 26 फरवरी 2023 तक महिलाओं के अधिकार को लेकर ‘विधिक जागरूकता कार्यक्रम’ चलाएगा।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण/उच्च न्यायालय विधिक सेवा मध्यस्थता केंद में रखी गई एक पत्रकार वार्ता में प्राधिकरण के ओ.एस.डी.सय्यद गुफरान ने एक पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के दूर दराज की महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। यहां महिलाओं का सशक्तिकरण भी ध्यान में रखा जाता है।
इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नन्दा देवी महोत्सव में 4 से 7 सितंबर तक ‘विधिक जागरूकता कार्ययक्रम’ के लिए एक स्टाल लगाया जाएगा। कार्ययक्र में कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के बच्चों के लिए ‘ऐसे राइटिंग'(निबंध प्रतियोगिता)का आयोजन किया जाएगा और इसमें विजेताओं को पुरष्कृत किया जाएगा। इसमें 6 सितंबर को व्हील चेयर, बैसाखी और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal